Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: सेवा निवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई ! पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवा निवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित


गाजीपुर । जनपद गाजीपुर में नियुक्त रेडियों उ0नि0 श्री रामभजन राम, उ0नि0ना0पु0 श्री राजमणि, मु0आ0ना0 श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल अवधि के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ सेवाएं प्रदान करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की गई । इस अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विदाई समारोह में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भेंट कर उनके सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी गईं । इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई ।

विदाई समारोह में जनपद के अधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी के सुखमय, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |