Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व व रामधारी पहलवान ! स्व० रामधारी पहलवान 40 वर्ष तक लगातार ब्लाक प्रमुख रहे- सुजीत यादव


देवकली/गाजीपुर। देवकली ब्लाक के पूर्व प्रमुख स्व. रामधारी पहलवान की 20 वीं पुण्यतिथि बुधवार को राममूरत यादव की अध्यक्षता मे ब्लाक परिसर में धुमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्व. रामधारी पहलवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि स्व. रामधारी पहलवान जिले के ही नही बल्कि पूरे देश के धरोहर हैं। उन्होने जंगे आजादी से लेकर सामाजिक उत्थान तक अपना विशेष योगदान दिया है। आज के नौजवान उनसे प्रेरणा लें1 स्व. रामधारी पहलवान लगातार 40 वर्षो तक देवकली ब्लाक के ब्लाक प्रमुख पद पर रह कर विकास कार्य किया।जो लोग सामाजिक और देश हित में कार्य करते हैं उन्ही का इतिहास बनता है। ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव व उनके पति सच्चेलाल यादव व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव  स्व. रामधारी पहलवान के अधूरे सपनों को पूरा करने का कार्य कर रहे है

उपेन्द्रलाल यादव ने स्व. रामधारी पहलवान के योगदान पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शो पर चलकर समाज को जोड़ने का आहवान किया तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की सलाह दी, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव, देवनाथ कुशवाहा,कन्हया सिंह यादव, कल्पनाथ यादव,दिनेश सरकार, पुनीता सिंह ,देवेन्द्र यादव टिंकू,मनोज चबे,राममूरत यादव,रंगजी यादव , राम अवध यादव, विनय यादव , राणा यादव जोखन यादव ,पुनवासी राम, छोटेलाल यादव,राधेश्याम यादव ,तेरसू यादव ,कमला यादव,योगेन्द्र यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मजूद थे। लोकगीत गायक राहूल यादव व  नरसिंह यादव ने लोकगीत प्रस्तुत कर वाहवाही खूब बटोरी। अंत मे कार्यक्रम के आयोजक उपेन्द्रलाल यादव व सच्चेलाल यादव ने आये हुए लोगो के प्रति आभार ब्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |