Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः रील बनाने को लेकर विधवा महिला को सास ननंद ससुर ने पीटा


पट्टी/प्रतापगढ़। जिले में पट्टी तहसील अंतर्गत आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अतरौरा मीरपुर गांव निवासी अनु पत्नी स्व राजमान निषाद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं । मेहनत मजदूरी करके वह अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसके चचेरे नंदोई उसकी मदद करते हैं। वह समय पास करने के लिए कभी-कभी इंस्टाग्राम फेसबुक पर रील भी बनती है। इसी बात से नाराज होकर उसकी तीन ननद सास ससुर ने मिलकर जमकर मारा पीटा। जिससे महिला को काफी चोटे आई है। पीड़ित महिला ने बुधवार की दोपहर करीब 12रू30 बजे थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष राकेश चैरसिया ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |