Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सगे भाई पर घर का ताला तोड़कर सामान उठा ले जाने का आरोप


पट्टी/प्रतापगढ़। जिले में पट्टी तहसील अंतर्गत आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अरैला गांव निवासी मोहम्मद हवलदार अपनी पत्नी नूरजहां के साथ पूना शहर में रहता है। उसे सूचना मिली कि बीते 27 अगस्त को दोपहर में उसका सगा भाई आया और घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखा सामान निकालने लगा। आस पास लोगों ने पूछा कि समान क्यों निकाला जा रहा है तो उसने बताया कि उसके भाई ने पूरा सामान पूना मंगवाया है। आरोप है कि जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने जब हवलदार को दी तो वह पत्नी के साथ बुधवार को घर पहुंचा तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर से गैस सिलेंडर टीवीएस एक्सएल बाइक सोने चांदी के गहने बक्से आदि सामान गायब थे। पीड़ित परिवार ने बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष राकेश चैरसिया ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |