Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: कवि रवींद्र कुमार पाण्डेय को राजस्थान में मिला काव्य कलाधर का सम्मान


मिर्जापुर। नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्त्रिवेणीश् के अध्यक्ष एवं आधा दर्जन काव्य ग्रन्थों के रचयिता रवीन्द्र कुमार पांडेय को राजस्थान में श्रीनाथ साहित्य मंडल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में श्काव्य कलाधरश् की उपाधि से विभूषित किया गया । इस अवसर पर पूरे देश के विभिन्न प्रांतो से साहित्यकार शामिल हुए। आयोजक संस्था साहित्य मंडल नाथद्वारा के सचिव श्याम जी देवपुरा ने कहा कि साहित्य को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रवींद्र कुमार पाण्डेय के सम्मानित किए जाने पर यहां के वरिष्ठ साहित्यकारों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। जिसमें आदर्श इंटरमीडिएट कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य वृजदेव पाण्डेय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल, कवि अनिल यादव, अमित आनन्द, न्यू इंडिया इंश्योरेंस के पूर्व सहायक प्रबंधक केशव नारायण पाठक तथा डॉ भवदेव पाण्डेय फाउंडेशन के सचिव सलिल पाण्डेय ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |