Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का सफर हुआ महंगा


मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो-रिक्शा और काली-पीली टैक्सी से सफर अब महंगा हो जाएगा। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने दोनों वाहनों के किराये में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। संशोधित किराया आज यानी 01 सितंबर से लागू होगा।

अधिकारियों के अनुसार, ऑटो-रिक्शा का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये हो जाएगा। वहीं, काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये होगा। टैक्सी में शुरुआती 1.5 किलोमीटर के लिए 33 रुपये किराया देना होगा।

आरटीओ के एक अधिकारी ने बताया कि संशोधन के बाद ऑटो-रिक्शा का किराया 17.14 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 18.22 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इसी तरह काली-पीली टैक्सी का किराया 20.66 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 21.90 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, किराये में यह बढ़ोतरी मुंबई महानगर क्षेत्र में लागू होगी। ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक संशोधित दरों के अनुसार अपने इलेक्ट्रॉनिक किराया मीटर को समायोजित कराने के बाद ही नया किराया वसूल सकेंगे। जिन वाहनों के मीटर संशोधित नहीं हुए हैं, उनके चालक आरटीओ द्वारा मंजूर किराया तालिका प्रदर्शित कर नई दर के अनुसार किराया ले सकेंगे।

एमएमआरटीए की मंजूरी के बाद मंगलवार, एक सितंबर से यात्रियों को ऑटो-रिक्शा और काली-पीली टैक्सी के लिए बढ़ा हुआ किराया चुकाना होगा। इससे रोजाना सार्वजनिक परिवहन के लिए इन साधनों का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |