जायस: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दीप जलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
September 17, 2026
जायस/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर शाहमऊ में दीप जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीएचओ पूनम मौर्य, एएनएम अनुपम तथा आशा कार्यकर्ता निर्मला ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया। सीएचओ पूनम मौर्य ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वास्थ्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा शासन की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
