Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा से हुआ भगवान विश्वकर्मा का पूजन! औजारों, उपकरणों और विद्यालय बसों की विधिवत पूजा कर विद्यार्थियों को सुरक्षा व जिम्मेदारी का दिया संदेश


पीलीभीत। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही और विद्यालय की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न उपकरणों, औजारों और बसों का विधिवत पूजन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने विद्यार्थियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद विद्यालय में उपयोग होने वाले औजारों, उपकरणों एवं बसों का पूजन किया गया। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।विद्यालय के प्रबंध निदेशक  देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने पूजा-अर्चना में शामिल होकर विश्वकर्मा पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्य में उपयोग होने वाले साधनों और संसाधनों का सम्मान करना तथा उनकी सुरक्षा एवं उचित देखभाल करना आवश्यक है।प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने विद्यार्थियों को विश्वकर्मा पूजा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि हमारे दैनिक जीवन और कार्यों में उपकरणों एवं संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके प्रति सम्मान के साथ-साथ इनका सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना भी हमारी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य डॉ. अरिज अल्वी, समन्वयक जय प्रकाश शर्मा एवं  कविता सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में सहभागिता की।

अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक  देवेंद्र सिंह छाबड़ा एवं प्रधानाचार्या  पूजा छाबड़ा ने विद्यार्थियों तथा विद्यालय परिवार को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्षेत्र में अनुशासन, सावधानी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।विश्वकर्मा पूजा का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ कार्य के प्रति सम्मान, संसाधनों की सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाला प्रेरणादायी अवसर रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |