Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मां ज्वालामुखी शक्तिपीठ में राजस्थान के युवक ने खुद को लगाई आग! मची अफरा-तफरी


हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में गुरुवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मंदिर परिसर में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली है। आग लगाने वाला 36 वर्षीय युवक राजस्थान का बताया जा रहा है। घटना में युवक का शरीर 70 प्रतिशत तक झुलस गया है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

दरअसल, ये पूरा मामला गुरुवार को करीब शाम 8 बजे का बताया जा रहा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने मंदिर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। वह बुरी तरह से झुलस गया था जिसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि अगर मंदिर में ज्यादा भीड़ होती तो वहां आग के कारण भगदड़ भी मच सकती थी। इससे पहले बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

सामने आई जानकारी के अनुसार, युवक मंदिर परिसर में आग की लपटों के बीच जमीन पर पड़ा हुआ था। जब लोगों ने ये घटना देखी तो मौके पर खलबली मच गई। लोग तुरंत पानी लेकर आए आग बुझाकर युवक को बचाने की कोशिश की। जब तक युवक को बचाया गया तब तक वह 70 प्रतिशत तक बुरी तरह से झुलस चुका था। मौके पर तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

इस पूरी घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मंदिर परिसर में पहुंची और मौके से सबूत इकट्ठा किए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का था ये कुछ और पदार्थ। युवक ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके पीछे क्या कारण था, वह मंदिर अकेले आया था या किसी के साथ? पुलिस इन सभी एंगल पर जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की पहचान रामदास पुत्र गजानंद, निवासी जहालबाड़. राजस्थान के तौर पर की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |