मोहनलालगंज/ लखनऊ। जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से बैनामा कराने के मामले में मोहनलालगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम बहादुर पुत्र गौरी शंकर, निवासी ग्राम देवती, थाना नगराम, लखनऊ, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम व पोस्ट करोरा निवासी अरुण कुमार शुक्ला ने शिकायत दी थी कि विपक्षीगण ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी भूमि का फर्जी व्यक्ति के माध्यम से बैनामा करा लिया। मामले में मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर राम बहादुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक लाभ के लिए जमीन का फर्जी बैनामा कराने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
