Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सपा पूर्व विधायक ने बीकेटी तहसील बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा,कार्यकर्ताओं से की मुलाकात ! पूर्व विधायक ने गोमती नदी में बांध बनवाने की सरकार से की मांग


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा पूर्व विधायक गोमती यादव ने तराई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने अकड़रिया कलां गांव में पूर्व प्रधान से मुलाकात कर बाढ़ की जानकारी ली। इसके बाद अकड़रिया खुर्द गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बाढ़ पर चर्चा की। इस दौरान गोमती यादव ने बहादुरपुर सुल्तानपुर सड़क पर पहुंचकर किसानों ग्रामीणों से बातचीत कर हर संभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। वहीं इस दौरान गोमती यादव ने कहा कि 1990 से गोमती नदी का बांध का निर्माण नहीं किया गया है,जिससे की तराई इलाके के ग्रामीण बाढ़ की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जब विधायक थे, तब तराई इलाकों की क्षेत्र की सड़के बनवाई थी, तब से इन सड़कों का निर्माण कार्य नहीं किया गया है और सड़के नीची होने के कारण जल भराव का सामना ग्रामीणों को करना पड़ता हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी की अगर सरकार बनेगी, तो बांध बनवाने का काम किया जायेगा और इस क्षेत्र में दो बारात घर भी बनवाए जाएंगे, जिससे की शादी विवाह में ग्रामीणों को समस्या ना हो सकें। वहीं पूर्व विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक बहादुरपुर सुल्तानपुर लासा के पास पुलिस चैकी बनवाने का भी ग्रामीणों से वादा किया है। इस दौरान समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक गोमती यादव, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील भदोरिया अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |