Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: धर्म प्रचार के लिए निकले जय गुरुदेव के संत पर हमला, सिर फटा,सीएचसी में इलाज जारी


राजगढ़/मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लूसा-बघौड़ा मार्ग पर गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे धर्म प्रचार के लिए जा रहे जय गुरुदेव संस्थान के एक संत पर कथित रूप से एक दबंग व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दिया। हमले में संत के सिर में गंभीर चोट लगने से सिर फट गया। साथियों ने उन्हें वाहन से राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के राजापुर,चितौड़ निवासी 55 वर्षीय संत फेरूलाल पुत्र मांगीलाल जय गुरुदेव संस्थान के संत और अनुयायी हैं। संस्थान की ओर से क्षेत्र में धर्म प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को शाकाहारी रहने और मांसाहार से दूर रहने सहित विभिन्न संदेशों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

बताया गया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के पीछे स्थित बड़े महादेव परिसर में जय गुरुदेव बाबा का कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फेरूलाल अपने साथियों के साथ वाहन से जा रहे थे। लूसा और बघौड़ा के बीच पहुंचने पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से ष्बाबा जी का कहना है, शाकाहारी रहना हैष्, स्लोगन व प्रचार से क्रोधित होकर, 

गाली देते हुए, दुसरो को मांस खाने से ये रोकते है, और खुद खाते है, कहते हुए,उन पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में चोट आई और वह घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर साथी उन्हें तत्काल राजगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

इस संबंध में राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी थाने पर नहीं है। संत की ओर से सूचना या तहरीर मिलने पर मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |