प्रताापगढः परिसर में जलभराव के समाधान को लेकर वकीलों ने उठाई आवाज, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
September 01, 2026
लालगंज/प्रताापगढ़। तहसील परिसर में लगातार जलभराव की समस्या से नाराज वकीलों ने मंगलवार को भी न्यायिक कामकाज का बहिष्कार किया। आम सभा की बैठक में समस्या को लेकर प्रशासनिक लापरवाही को लेकर अधिवक्ताओं में गुस्सा देखा गया। इसके बाद अधिवक्ताओं का जत्था संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश चन्द्र तिवारी एवं महामंत्री शिवरंजन यादव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद की अगुवाई में एसडीएम चैंबर पहुंचा। यहां वकीलों ने डीएम को सम्बोधित एसडीएम वाचस्पति सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए जलभराव की समस्या के अविलंब समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने न्यायिक एवं प्रशासनिक कामकाज के सुचारू रूप से संचालित होने को लेकर प्रशासन से अस्थायी संपर्क मार्ग बनवाए जाने पर जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि कोर्ट तक पहुंचने के लिए अधिवक्ताओं व फरियादियों के लिए आवागमन की सुविधा बहाल न हुई तब अधिवक्ताओं को विरोध प्रदर्शन की आवाज मुखर करना होगा। आम सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने किया। आय व्यय निरीक्षक संतोष तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष पांडेय व मोहम्मद असलम ने भी समस्या को लेकर प्रशासन पर घोर लापरवाही को लेकर आक्रोश जताया है। इस मौके पर संदीप सिंह, अनिल मिश्रा, पंकज मिश्रा, लालता प्रसाद पांडेय, आशीष तिवारी, सुरेन्द्र गौतम, संतोष सरोज, दिनेश सिंह, शिवनारायण शुक्ला, विपिन शुक्ल, अंबुज पांडेय, रामअभिलाख यादव, मो. इरफान, शैलेन्द्र शुक्ल आदि अधिवक्ता रहे।
