Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रताापगढः व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


प्रतापगढ़। जनहित की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में नया माल गोदाम रोड स्थित निर्माणाधीन 81-ठ फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि 81-ठ फ्लाईओवर का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, जिसके कारण नया माल गोदाम रोड क्षेत्र के व्यापारियों, स्थानीय निवासियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर जाम, भारी बारिश की वजह से सड़क पर कीचड़ व जलभराव एवं यातायात संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिसका सीधा प्रभाव व्यापारियों के कारोबार और आम जनता की दैनिक गतिविधियों पर पड़ रहा है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया कि 81-ठ फ्लाईओवर की निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं पूर्ण होने की संभावित समय-सीमा से प्रभावित लोगों को अवगत कराया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा आवागमन को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।

 डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि विकास कार्य जनहित के लिए होते हैं, लेकिन विकास के दौरान आम नागरिकों और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो, यह प्रशासन और कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने तथा यातायात की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय जी ने जनहित की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द से जल्द फ्लावर का कार्य कराने का आश्वासन दिया स

इस दौरान नया माल गोदाम रोड के व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे तथा सभी ने जनहित में समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं विश्वनाथगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु, विजय मिश्रा, अशोक द्विवेदी, मोहम्मद नफीस खान,आशीष शुक्ल,बैजनाथ यादव, मो शकील, आशुतोष खरे, विश्व प्रताप सिंह, मनोज सिंह,प्रकाश शुक्ल,बाबर, अख्तर मसूद, मोहम्मद शमशाद, राम अभिलाष शर्मा,सुनील विश्वकर्मा, प्रदीप खत्री, अनिल विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रईस, सहित प्रभावित लोग उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |