Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डा. वीरेन्द्र मिश्र की जयन्ती


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय हेमवती नन्दन बहुगुणा पीजी कालेज के सभागार में बुधवार को प्रबन्ध समिति के पूर्व अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र मिश्र की जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा मिश्रा ने स्व0 डा. वीरेन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होने डा. वीरेन्द्र के चिकित्सा तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र व विशिष्ट अतिथि इं. जितेन्द्र त्रिपाठी रहें। कार्यक्रम का संयोजन इं. सिद्धार्थ त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. निशान्त कुमार पाण्डेय, डॉ. वाचस्पति मिश्र तथा डॉ. जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. फणींद्र नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर डॉ. शिवकुमार  यादव, डॉ. ऐश्वर्य तिवारी, डॉ. अभिषेक पाण्डेय, मयंक परमार, संतोष दुबे, डॉ. महेश पाण्डेय, डॉ. संतोष कुमार मिश्र, डॉ. सियाराम मौर्य, डॉ. नीलू शुक्ला, डॉ. प्रियका आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |