लखनऊ: आग लगने कि सूचना प्राप्त होते ही तुरंत अग्निशमन दल चैक पहुंचा घटना स्थल पर
September 14, 2026
लखनऊ। फायर स्टेशन चैक कंट्रोल रूम की एम डी टी संख्या 1644 पर सूचना प्राप्त हुई कि बान वाली गली में किराने की दुकान में आग लग गई है स कोई फसा नहीं है ,आग जल रही है । इस सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन पर एफ0एस0एस0ओ0 चैक के नेतृत्व में दो एमएफई एक साथ मय यूनिट के सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंच कर देखा रास्ता ज्यादा सकरा है आग विकराल रूप लिए है तथा सकरी गली में धुआं भरा हुआ है एम एफ ई बाहर खड़ी करके होज पाइप बिछा कर पंपिंग शुरू किया गया स आग की गंभीरता को देखते हुए तीसरी गाड़ी को भी मौके पर बुला लिया गया और लगभग एक घंटे में आग को बुझा दिया गया । आग बान वाली गली चैंक लखनऊ में आकाश अग्रवाल की किराने की दुकान के ग्राउंड फ्लोर में लगी थी। जिसको एफ0 एस0 यूनिट द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। कोई जनहानि नहीं है।आग लगाने का कारण अभी अज्ञात है।
