Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पिता को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा


भारत में अक्सर अनेक राज्यों से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार लोग लालच में खून के रिश्तों को भी भूल जाते हैं और अपने ही लोगों को नुकसान पहुंचाने से पीछे नहीं हटते। महाराष्ट्र के पुणे से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां इंदापुर इलाके का एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो बेटे अपने ही पिता को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सामने आई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के इंदापुर में एक पिता को उसके अपने ही बेटों ने सड़क पर बुरी तरह से पीटा। जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना जमीन के झगड़े को लेकर सामने आई है। ये पूरी घटना इंदापुर शहर के पास सलीम लॉन्स इलाके में हुई है। जिसे पीटा गया उस पीड़ित की पहचान 65 साल की आयु के तुकाराम राउत नाम के शख्स के तौर पर की गई है। तुकाराम के बेटों ने उनकी पिटाई की है। बेटों ने सड़क पर लकड़ी के डंडों से बुजुर्ग पिता को यह कहते हुए पीटा है कि उनके पिता ने उनकी मां अंजना राउत के नाम पर जो जमीन थी वो क्यों बेची। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस के पास भी पहुंची है। पुलिस द्वारा पीड़ित तुकाराम राउत की शिकायत पर इंदापुर पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपी बेटों संजय तुकाराम राउत और राजेंद्र तुकाराम राउत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर इस घटना ने इंसानियत और रिश्तों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें कि रिश्तों के कत्ल का एक उदाहरण दिल्ली में भी देखने को मिला। यहां एक भांजी पर सोने के लालच में अपने मौसा की हत्या कराने का आरोप लगा है। रोहिणी इलाके में राकेश खन्ना ने 80 लाख में फ्लैट बेचा था और उस रकम से सोना खरीदा था। परिवार की करीबी सिमरन ने अपने प्रेमी हिमांशु और दो अन्य साथियों चिराग व पारस के साथ मिलकर हत्या की वारदात की योजना बनाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |