Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया


ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के लिए होल्डिंग एरिया एवं पिक-अप/ड्रॉप व्यवस्था विकसित करने की कार्ययोजना पर अधिकारियों ने मौके पर मंथन किया


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने तथा ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में नगर मजिस्ट्रेट हरगिरि, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा, क्षेत्राधिकारी (नगर) शिशुपाल सिंह नेगी तथा यातायात निरीक्षक संदीप नेगी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए यातायात संचालन, ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा के ठहराव, यात्रियों की पिक-अप एवं ड्रॉप व्यवस्था तथा भीड़भाड़ के समय उत्पन्न होने वाली समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश मार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहनों के खड़े रहने से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए होल्डिंग एरिया विकसित किए जाने की योजना पर विशेष चर्चा की गई। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत आवश्यकता के अनुरूप सीमित संख्या में ही ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा को स्टेशन के पिक-अप क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि शेष वाहनों को निर्धारित होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित रूप से खड़ा किया जाएगा। इससे स्टेशन के सामने वाहनों की अनावश्यक भीड़ कम होगी और यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

स्थलीय निरीक्षण के उपरांत निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित व्यवस्था को व्यावहारिक और प्रभावी बनाने के लिए 29 सितंबर को ऑटो-विक्रम यूनियन तथा ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में यूनियनों के सुझाव प्राप्त कर होल्डिंग एरिया, पिक-अपध्ड्रॉप व्यवस्था और वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन संबंधी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ ऐसी व्यवस्था विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिससे हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो, यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले तथा ऑटो, विक्रम एवं ई-रिक्शा का संचालन भी व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |