रुद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने प्रदेश सरकार पर सरकारी जमीन और संपत्तियों को लीज व पीपीपी मॉडल के जरिए निजी हाथों में देने का आरोप लगाया। उन्होंने जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट का हवाला देते हुए निविदा प्रक्रिया और शुल्क पर सवाल उठाए तथा सरकारी संपत्तियों से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की।
ठुकराल ने करीब 7,000 बीघा सरकारी जमीन को लीज पर देने के कांग्रेस के आरोप का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियां जनता की संपत्ति हैं और इनके इस्तेमाल में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में प्रेस वार्ताएं की जा रही हैं। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।।
