लखनऊ: मांस तस्करी मामले में बजरंग दल ग्रामीण पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन! विधायक बोले- इस मामले में कड़ी जांच पड़ताल की जायें क्योंकि मामला गौ से जुड़ा हैं
September 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना परिसर में बजरंग दल ग्रामीण के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्कूटी में मिले मांस मामले में विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक व्यक्ति को स्कूटी से मांस तस्करी करते हुए पकड़ा था,उसे पुलिस को सौंपा था। उस मामले में हुई कार्रवाई से नाराज सैकड़ों बजरंग दल ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। हिंदू संगठन जिला संयोजक बजरंग दल लखनऊ ग्रामीण रोहित सिंह ने पीड़ित राणा और सूरज अन्य कार्यकताओं के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सूचना मिलते ही बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, इटौंजा चेयरमैन अवधेश अवस्थी कमल, सभासद सुधाकर अवस्थी, सोमनाथ सिंह सोमू, रुद्र प्रताप सिंह, हिंदू नेता विमल सिंह पवार, दीपक शुक्ला तिरंगा, अन्य की मौजूदगी में शिकायत पत्र एसीपी बीकेटी अंकित, को देकर मांस तस्करी पर रोक लगाने की मांग उठाई,शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। एसीपी बीकेटी ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी। इस मामले में विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि मामला मांस तस्करी से जुड़ा है अगर यह आरोप सत्य है, तो इसमें कठोर कार्रवाई की जायें,जब एक पक्ष का मुकदमा दर्ज किया गया है,तो दूसरे पक्ष का भी शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया जायें, क्योंकि कानून सभी के लिए एक समान है।मामला मांस तस्करी से जुड़ा है और हिंदू कार्यकर्ताओं का आरोप है कड़ी जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जायें।
