Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बीकेटी में पारख संघ की आत्मसम्मान रथ रैली, कौशल किशोर ने एक समान शिक्षा व्यवस्था की उठाई मांग


लखनऊ। लखनऊ जिले बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा में पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आत्म सम्मान रथ यात्रा का शुभारंभ 3 अक्टूबर को मलिहाबाद विधानसभा में किया जायेगा। आत्म सम्मान रथ यात्रा 4 अक्टूबर को बीकेटी विधानसभा, 5 अक्टूबर को सिधौली विधानसभा, 6 अक्टूबर को सरोजिनी नगर विधानसभा, 7 अक्टूबर को जनपद उन्नाव, 8 अक्टूबर को रायबरेली, 9 अक्टूबर को बाराबंकी, 10 अक्टूबर को हरदोई, 12 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज में निकाली जायेगी। वहीं बताया कि 4 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र बीकेटी में यह यात्रा यादव चैराहे से निकलेगी और सैरपुर होते हुए बीकेटी, इटौंजा, महोना, पहाड़पुर, कुर्सी रोड, देवा रोड होते हुए चिनहट में आत्म सम्मान रथ यात्रा का समापन किया जायेगा। कौशल किशोर नहीं बताया कि बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में 10 जगह एक समान शिक्षा देने और कक्षा 6 से नशे के खिलाफ, अपराध के खिलाफ, रोजगार परक शिक्षा देने एवं देश की आजादी के आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारियों के उद्देश्यों को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए जन जागरण यात्रा हैं। दुनिया की विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत तथा नशा मुक्त भारत बनाने के लिए तथा धर्म परिवर्तन रोकने के लिए एक समान एक सिलेबस वाली शिक्षा सभी को देना अनिवार्य करना चाहिए। दूसरे चरण की आत्म सम्मान यात्रा की घोषणा 19 अक्टूबर के बाद शुरू होगी। इस मौके पर जगदम्बा त्रिपाठी,मान सिंह,विमलेश, मायाराम, संतोष रावत प्रधान, स्वयंबर यादव,मदन मोहन मिश्रा, राकेश रावत, लक्ष्मी पाण्डेय, बाबू राम लोधी, सुरेश रावत,अजय,मनोज सभासद शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |