Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: सीडीओ , प्रशासक और प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के बीच संवाद कार्यक्रम सम्पन्न


सादात/गाजीपुर । ब्लाक सभागार में मंगलवार को सीडीओ , प्रशासक और प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के बीच संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सीडीओ  आलोक प्रसाद व डीडीओ  राजन राय ने  ब्लाक क्षेत्र के  करीब दो दर्जन  विद्यालयों में खराब हैंडपंप, शौचालय, साफ सफाई, टूटी चारदीवारी ,टाइलीकरण और खराब किचन की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कायाकल्प के अधिकतर  महत्वपूर्ण पैरामीटर पर कार्य अपूर्ण रहने या काम नहीं होने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।  अधिकारी द्वय ने  कहा कि  अगर चिन्हित विद्यालय में  तीन से चार दिनों में काम नहीं हुआ तो संबंधित सचिवों को  इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा । सभी का वेतन इस पूरे वित्तीय वर्ष तक के लिए रोक दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने  ए बीएस,ए ,बीडीओ, एडीओ पंचायत ,मनरेगा अधिकारी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में अपूर्ण कार्यों को पूरा करें। इसमें तनिक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ श्री प्रसाद ने कहा कि शासन द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है उन्हें ईमानदारी पूर्वक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने विद्यालयों में खेल का मैदान , ओपन जिम, वालीबाल, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सचिवों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही फेमिली आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया। मांडल तालाब के लिए प्रेरित किया गया। मेरा गांव खूबसूरत दिखें ,इसके लिए गांव के द्वार पर कोई प्रतीक चिन्ह भी बनवाने की सलाह दी।

मौके पर बीएसए उपासना रानी वर्मा, खंड विकास अधिकारी केके सिंह, एडीओ पंचायत मुहम्मद इरशाद जफर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  मौके पर प्रशासक डा अनिल राय, रमेश यादव, शिक्षक संतोष कुमार सिंह, राजेश यादव, प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव, शैलेन्द्र शर्मा, सचिव  एसपी सिंह, अनुज यादव, शशि यादव सहित सहित सभी अधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहें ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |