प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय टेऊंगा प्रतापगढ़ पर मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यशाला बैठक की अध्यक्षता किया स 3 और 4 तारीख को मंडल कार्यसमिति सेक्टर संयोजक सेक्टर कार्यसमिति का सत्यापन होगा और प्रत्येक वर्ष की भांति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन पूरे एक माह सेवा पखवारा के रूप में मनाया जाएगा।
उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर वाराणसी एवं जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, के० के० सिंह, जिला महामंत्री राजेश सिंह, राजेश मिश्र राजन, अजय वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राम जी मिश्रा सहित अन्य जिलाध्मण्डल पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
