Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः पत्रकारों के लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा रू विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र


लखनऊ। सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के पत्रकारों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच तैयार करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को एक अनुस्मारक पत्र (स्मरण पत्र) भेजकर वरिष्ठ पत्रकारों और दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों के लिए पेंशन योजना शुरू करने की मांग उठाई है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की मुख्य मांगें और सुझाव है कि पात्रता पूरी करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए नियमित मासिक पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। सेवाकाल के दौरान पत्रकार का असामयिक निधन होने पर उसकी विधवा या पात्र आश्रित को कम से कम 5 से 10 वर्ष तक न्यूनतम ₹25,000 प्रतिमाह पारिवारिक पेंशन दी जाए। 50 वर्ष से कम आयु में जान गंवाने वाले पत्रकारों का जिला-वार और आयु-वार प्रामाणिक डेटा तैयार किया जाए तथा पेंशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन, सरल और पारदर्शी बनाया जाए।

डॉ. सिंह ने लखनऊ के दिवंगत पत्रकारोंकृदिवंगत विधि सिंह, दिवंगत मोहम्मद इरफान और दिवंगत नीरज श्रीवास्तवकृके परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। संकट की इस घड़ी में उन्होंने सीएसआर के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के लिए प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹1 लाख की सहायता राशि भी प्रदान की।

उन्होंने पूर्व में पत्रकारों और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों और पत्रकार कल्याण कोष को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री के संवेदनशील नेतृत्व का आभार भी जताया। डॉ. सिंह ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पत्रकार समुदाय को एक ऐतिहासिक और स्थायी सामाजिक सुरक्षा कवच जल्द प्राप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |