Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'राजस्थान के पार्षद हरियाणा में हो गए गायब', चुनाव के बीच हाई कोर्ट पहुंची कांग्रेस


राजस्थान के आज 273 शहरी निकायों में वोटिंग हो रही है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी, उसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी, आज ही नतीजे आएंगे। 5 शहरों में मेयर के लिए वोटिंग हो रही है। उदयपुर, बीकानेर,अजमेर पाली और अलवर में मेयर के लिए चुनाव हो रहा है। इसके अलावा 41 नगर परिषद में और 227 नगर पालिका में भी चुनाव हो रहा है। हालांकि, इस बीच तिजारा में पार्षदों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके 18 पार्षद हिमाचल से हरियाणा होते हुए राजस्थान आ रहे थे, लेकिन बीच में ही गायब हो गए।

राजस्थान में शहरी निकायों में जारी चुनाव के बीच तिजारा में पार्षदों को लेकर हंगामा हो गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके पार्षदों को हरियाणा में रोका गया है। कांग्रेस ने कहा है कि उसके पार्षद हिमाचल से आते वक्त गायब हो गए हैं। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस के इस दावे का खंडन किया है। कांग्रेस ये मामला हाई कोर्ट में ले गई है। कोर्ट ने भिवाड़ी ADM को निर्देश दिया है कि वो इस मामले पर चुनाव आयोग को रिपोर्ट दें।

दूसरी ओर राजस्थान के अजमेर में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हो गया है। अजमेर नगर निगम भवन में कांग्रेस पार्षदों के साथ देहात कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड़ की एंट्री करने पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस और हंगामा शुरू हो गया। अजमेर के पोलिंग बूथ पर भारी पुलिस बल तैनात है। राजस्थान में निकाय चुनाव पर कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा पोलिंग बूथ पर टकराव के लिए बीजेपी जिम्मेदार है। वो सत्ता के दम पर निकाय चुनाव जीतना चाहती है।

आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आए थे। इस चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी और कांग्रेस पिछड़ गई थी। राज्य में सात नगर निगमों सहित 305 नगरीय निकायों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष के चुनाव 21 सितंबर को हो रहे हैं। इसके बाद 22 सितंबर को उप महापौर, उपसभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम में महापौर और उप महापौर पद तथा कोटा की सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 25 सितंबर को होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |