Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः एक पेड़ माँ के नाम अभियान! प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने हाथी पार्क में किया पौधारोपण


लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के तहत डालीगंज स्थित हाथी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त गौरव कुमार संग पार्क परिसर में पौधे लगाए।

इस दौरान पार्क में अशोक, अर्जुन, अमरूद, मनोकामिनी, टिकोमा और गुलाचीन जैसी छायादार, फलदार व औषधीय प्रजातियों के करीब 100 पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त और उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम सहित नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने आम जनता से अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |