गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय गौरीगंज में रविवार को पीडीए मौर्य समाज की बैठक एवं कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि आंवला के सांसद नीरज मौर्य रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद नीरज मौर्य ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि च्क्। की विचारधारा को मजबूत करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करना होगा। बैठक में मौर्य समाज की संगठन में भागीदारी बढ़ाने, पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी समय में पूरी सक्रियता के साथ संगठन के लिए काम करने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद के अलावा गौरीशंकर मौर्य, राम अवतार मौर्य, कृष्णा मौर्य, विनोद मौर्य, राजकुमार मौर्य, प्रदीप मौर्य, निखिल मौर्य, गया प्रसाद मौर्य, राजा विक्रम सिंह, घनश्याम सिंह, इजहार नेता जी, मो. नईम, मो. लइक, भुवनेश प्रताप सिंह, मनीराम वर्मा, चंद्रशेखर यादव, राम प्रसाद यादव, दीपू तिवारी, अशोक यादव, नदीम अशरफ, गुंजन सिंह, श्रीराम बौरासी, मुजीब खान, अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मौर्य समाज के लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
सांसद नीरज मौर्य ने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
