Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अनिल शर्मा का निधन


उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अनिल शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। 63 वर्षीय अनिल शर्मा शिकारपुर इलाके के सूरजवली गांव के रहने वाले थे और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

अनिल शर्मा के निधन की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके बेटे कुछ शर्मा से फोन पर बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी अनिल शर्मा के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |