Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कगिसो रबाडा की वापसी, फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार


साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की प्रिलिमनरी टीम में स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को शामिल किया गया है। रबाडा कुछ समय पहले ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और वहां उन्हें हैमस्ट्रिंग में इंजरी हो गई थी। वह फिलहाल इस चोट से उबर रहे हैं। वह पहले टेस्ट मैच में खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला अगले हफ्ते होने वाले टीम के इंट्रा-स्कॉड मैच के बाद लिया जाएगा। इस चोट की वजह से रबाडा वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।

लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन और क्वेना मफाका भी जांघ की चोट से परेशान हैं, इसलिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया है। दूसरी तरफ, एनरिक नॉर्खिया अब क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं हैं, फिर भी उन्हें 7 तेज गेंदबाजों की इस टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में मार्च 2023 के बाद अब उनका पहला टेस्ट मैच खेलना लगभग तय माना जा रहा है। गेराल्ड कोएट्जी भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और अब नवंबर 2024 के बाद पहली बार उन्हें टेस्ट टीम में चुना गया है।

इनके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में कॉर्बिन बॉश, मार्को येनसेन, वियान मुल्डर और डेन पैटरसन को शामिल किया गया है। डेन पैटरसन इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की दक्षिण अफ्रीकी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। टीम में मार्केस एकरमैन इकलौते ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्होंने 'साउथ अफ्रीका ए' के लिए खेलते हुए 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। अब वे टॉप-3 में बल्लेबाजी के लिए टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स और मुल्डर को टक्कर देंगे। अपनी शानदार फॉर्म की वजह से एकरमैन इस रेस में बाकी खिलाड़ियों से आगे निकल सकते हैं।

साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में तीन स्पिनर केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरान मुथुसामी को शामिल किया है। ये तीनों पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टेस्ट टीम 1 अक्टूबर को डरबन में इकट्ठा होगी। अब देखना ये होगा कि टेस्ट टेस्ट सीरीज के लिए मुख्य टीम में इनमें से किन खिलाड़ियों को जगह मिलती है। फिलहाल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसमें अफ्रीकी टीम 2-0 से आगे है।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की प्रिलिमनरी टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, साइमन हार्मर, मार्को येनसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |