Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखंड: लक्सर और नारसन ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित


हरिद्वार। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार के अंतर्गत लक्सर एवं नारसन ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि के एक-एक रिक्त पद पर मानदेय के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए उत्तराखंड के मूल निवासी एवं लक्सर या नारसन ब्लॉक क्षेत्र के पूर्व सैनिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) डॉ. सरिता पंवार ने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक सूचना प्रकाशित होने की तिथि से सात कार्य दिवसों के भीतर अपना आवेदन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार में प्रस्तुत कर सकते हैं।

 उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी चिकित्सकीय श्रेणी शेप-1 का हो तथा उसका चरित्र एक्सेम्प्लरी होना आवश्यक है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार से प्राप्त की जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |