मैंने फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट देख लिए हैं मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई-शाहरुख खान
September 15, 2026
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #AskSRK सेशन में फैंस के सवालों के जवाब दिए. इसी दौरान एक फैन ने जब 'धुरंधर' को लेकर सवाल किया तो बॉलीवुड सुपरस्टार ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया.
Ask SRK सेशन में एक फैन ने पूछा - 'क्या आपने धुरंधर देखी है?'
तो शाहरुख खान ने जवाब में कहा- 'मैंने फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट देख लिए हैं. मुझे यह फिल्म बहुत पसंद आई. पूरी टीम ने वाकई में बेहद शानदार काम किया है.'
इसके बाद से ही फैंस लगातार उनके पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं.
आपको बता दें कि 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी को को आदित्य रॉय धर ने डायरेक्ट किया है. इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं. कमाई के मामले में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बना चुकी है. 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है.
शाहरुख खान ने इसके अलावा अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि उनकी एक्शन फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर को ही रिलीज़ होगी.
ऐसी अटकलें थीं कि इस फिल्म की रिलीज टल सकती है. लेकिन किंग खान ने फैंस से थोड़ा धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि मेकर्स जिस चीज़ पर काम कर रहे हैं, उसे देखकर वे जरूर खुश होंगे.
दरअसल इस चैट सेशन में एक फैन ने शाहरुख से पूछा- 'सर, किंग का कुछ अपडेट दे दो... तीन साल पहले लास्ट मूवी आई थी आपकी थियेटर में...और कितना तरसाओगे ट्रेलर के लिए?'
जवाब देते हुए शाहरुख खान ने एक्स पर लिखा, 'अब पिक्चर ही देखो ना. तड़पा नहीं रहा, एक अच्छी वाली बना रहा हूं... के दिल को तसल्ली मिले... सब आएगा... 24th Dec से पहले.'
आपको बता दें कि 'किंग' साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. कहानी भी उन्होंने ही लिखी.
ये फिल्म सुहाना खान की वजह से भी चर्चा में हैं. खबरें हैं कि इसमें वो धांसू एक्शन करती दिखेंगी.
इसके अलावा किंग में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे.
'किंग' फिल्म का बजट 450 करोड़ बताया जा रहा है. ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जवान और पठान के बाद अब शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाने वाले हैं.
शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'डंकी' थी जो 21 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी. डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ ये फिल्म हिट रही थी. लेकिन फैंस को बॉलीवुड सुपरस्टार से ज्यादा उम्मीदें थीं.
2023 में ही 25 जनवरी को उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज हुई. इंडिया में नेट 543 करोड़ कलेक्शन के साथ ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी.
2023 में ही 7 सितंबर को शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज हुई और इसने इंडिया में नेट 643 करोड़ का कलेक्शन किया था. ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी.
अब फैंस को 'किंग' का बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म थियेटर में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है.
