संग्रामपुर: तीन गर्भवती महिला एचआरपी चिन्हित
September 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत केंद्र पर एचआरपी कैंप आयोजित किया गया इस स्वास्थ्य कैंप में क्षेत्र की 32 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत की गई सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इनमें 14 गर्भवती महिलाओं का पैथोलॉजी प्रयोगशाला में जांच की गई इन्हीं महिलाओं में 9 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया तीन गर्भवती महिलाएं एचआरपी चिन्हित हुई जिन्हें चिकित्सकीय सलाह दी गई आवश्यक दवाइयां भी दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि क्षेत्र की 32 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एचआरपी कैंप में किया गया इनमें 9 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए चिन्हित किया गया 14 गर्भवती महिलाओं का ब्लड, शुगर ,की जांच पैथोलॉजी में की गई सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दवाइयां दी गई व मौसमी फल दिया गया। इस कार्यक्रम में महिला डॉक्टर रुखसार व स्वास्थ्य टीम उपस्थित रहे।
