Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिर में जमी रूसी होगी दूर, डॉक्टर ने बताए डैंड्रफ से छुटकारा पाने के आसान उपाय


डैंड्रफ यानी सिर में रूसी की समस्या काफी आम मानी जाती है। खासतौर पर मानसून के सीज़न में लोग इस समस्या से बहुत ज़्यादा परेशान होते हैं। लेकिन अगर आपको बार-बार रूसी की समस्या हो रही है और देखभाल के बाद भी यह परेशान कंट्रोल नहीं हो रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल, रुसी की वजह से बालों और स्कैल्प की सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है। कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग घरेलू नुस्खे और प्रोडक्ट्स आजमाते हैं। लेकिन घरेलू नुस्खे डैंड्रफ की परेशानी को पूरी तरह से ठीक नहीं कर सकते हैं। डैंड्रफ को कंट्रोल करने के लिए सही हेयर केयर रूटीन पता होना चाहिए। डॉक्टर जुश्या भाटिया सरीन ने अपने यू ट्यूब पर डैंड्रफ को कंट्रोल करने के बेहतरीन उपाय बताए हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के आसान टिप्स:

नॉमर्ल शैम्पू से करें हेयर वॉश: जुश्या भाटिया सरीन के मुताबिक, डैंड्रफ को कंट्रोल करने और स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए शैम्पू करने का सही तरीका पता होना चाहिए। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले नॉमर्ल शैम्पू से अपने बालों को धोएं। नार्मल शैम्पू से हेयर वॉश करने से बालों का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है। दरअसल, डेड स्किन आपस में ऑयल की वजह से ही चिपके होते हैं। ऐसे में उन्हें निकालने के लिए पहले नॉमर्ल शैम्पू का इस्तेमाल करें


एंटी फंगल शैम्पू का करें इस्तेमाल: नॉमर्ल शैम्पू से हेयर को वॉश करने के बाद, आप एंटी फंगल शैम्पू से अपने बालों को धोएं। एंटी फंगल शैम्पू बालों की जड़ों में चिपके फंगल को दूर करने में मदगार है। इस शैम्पू का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। इसे लगाने से इचि स्कैल्प की परेशानी भी दूर होती है।


सिर पर न करें ऑइलिंग: अगर आप डैंड्रफ की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो अपने स्कैल्प पर ऑयल करने से बचें। दरअसल, जब आप जब आप सिर पर ज़्यादा तेल लगाते हैं, खासकर रातभर लगाकर छोड़ देते हैं, तो यह फंगस तेज़ी से बढ़ता है और डैंड्रफ, पपड़ी तथा खुजली की समस्या और गंभीर हो जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |