Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जज को गाड़ी घेरकर जान से मारने की धमकी, पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की


महराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। यहां दादर इलाके में उपद्रवियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि उन्होंने बीच सड़क पर जज की गाड़ी को घेरकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी है। जिस वक्त जज को ये धमकी दी गई उस वक्त कार में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थे। अज्ञात उपद्रवियों ने जज की पत्नी के साथ भी गाली-गलौज की है। इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस हैरान कर देने वाली घटना को लेकर प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के दादर इलाके में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) के जज शशिकांत बांगर को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ये पूरी घटना 13 जुलाई की रात करीब 10:15 बजे दादर टीटी इलाके में एक ईरानी रेस्टोरेंट के पास हुई। जज शशिकांत बांगर अपनी पत्नी विद्या और बेटी साक्षी के साथ धुले से मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान दो लोगों ने उनकी SUV को रोक लिया और कार की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे।

जब जज ने दोनों लोगों से कार की रिकॉर्डिंग करने की वजह पूछी, तो उन्होंने गाड़ी के डैशबोर्ड पर लगी ‘जज’ लिखी प्लेट को लेकर सवाल किया। आरोपियों ने जज से पूछा कि यह प्लेट क्यों लगाई गई है और जज की पहचान को लेकर भी सवाल उठाए। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने जज और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

इस पूरी घटना के बाद जज ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद माटुंगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है और अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। मुंबई के दादर इलाके में जज के साथ हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर के रख दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |