Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

भूकंप के झटकों से हिली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की धरती


भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। बीते कुछ समय में भूकंप के कारण अलग-अलग देशों में हजारों लोगों की मौत भी देखने को मिली है। ऐसे में भूकंप को लेकर लोगों के मन में डर बढ़ता चला जा रहा है। इसी क्रम में अब गुरुवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गढ़चिरौली में ये भूकंप तड़के तड़के सुबह 4 बजे के करीब आया जिससे लोग डर गए।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गढ़चिरौली जिले के सिरोंचा-अहेरी क्षेत्र में गुरुवार को तड़के करीब 4 बजकर 36 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई है। भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सिरोंचा तालुका के आरक्षित वन क्षेत्र में होने की जानकारी सामने आई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, गढ़चिरौली जिले में आए इस भूकंप को हल्के स्तर का माना जा रहा है। इस भूकंप के कारण अब तक किसी भी तरह की जनहानि या वित्तीय नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप के झटके नागेपल्ली क्षेत्र में भी महसूस किए गए हैं।

आपको बता दें कि अगस्त महीने की 14 तारीख को महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई थी। बता दें कि इससे ठीक तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इन दोनों झटकों की तीव्रता क्रमश: 3.2 और 3.4 रही थी।

आपको बता दें कि भूकंप आने के समय धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। जब भूकंप आता है तो जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |