Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: स्मृति ईरानी के आह्वान पर आंगन मिलन, मातृशक्ति का सम्मान


अमेठी । लोकसभा क्षेत्र के सलोन विधानसभा क्षेत्र स्थित छतोह ब्लॉक की ग्रामसभा भेलिया में बुधवार को मातृशक्ति के सम्मान और सेवा का भाव देखने को मिला। भाजपा की राष्ट्रीय प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आह्वान पर आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की आयोजक भाजपा महिला मोर्चा रायबरेली की महामंत्री रश्मि पासी रहीं, जबकि भाजपा नेता सिद्धार्थ पासी के सहयोग से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराकर उनके आने वाले मातृत्व की खुशियों में सहभागिता की गई। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। आंगन मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी और एक-दूसरे से आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम का माहौल उस समय और भावपूर्ण हो गया, जब गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म के दौरान उपस्थित महिलाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, आपसी जुड़ाव और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन पर सेवा संकल्प अभियान से जुड़े लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |