Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः बीएचयू के आईआईटी में बकुलाही, बारुठी व असि नदियों के पुनर्जीवन का मुद्दा गूंजा! सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने की विशिष्ट सहभागिता, समाज संग सहयोगी बनने का किया वादा


प्रतापगढ़। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), वाराणसी में विश्व नदी दिवस पर आयोजित नदी सम्मेलन में प्रतापगढ़ व प्रयागराज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने विशिष्ट सहभागिता की।

समाज शेखर ने जहाँ बकुलाही पुनरुद्धार के राज व समाज के साझा कार्यों पर अपनी आख्या प्रस्तुत की, वहीं प्राचीन महत्व की अस्तित्वहीन बारुठी व असि नदियों के पुनर्जीवन हेतु अपने तथ्य प्रस्तुत करते हुए स्थानीय समाज के साथ मिलकर सहयोगी की भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया और सभी से सहयोग व सहभागिता की अपील भी की।

कार्यक्रम संयोजक, आईआईटी के सिविल विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. प्रभात कुमार सिंह ने समाज शेखर को आश्वस्त किया कि असि नदी के पुनरुद्धार हेतु सरकारों व समाज की साझा कोशिश से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बकुलाही नदी के कार्य को उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए उन्होंने बारुठी के पुनर्जीवन हेतु सहयोग का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चैधरी थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय गंगा समग्र के राष्ट्रीय संयोजक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से तकनीकी विशेषज्ञ, पानी कार्यकर्ता व आईआईटी के विशेषज्ञों व छात्रों ने प्रतिभाग किया। समाज शेखर के साथ धर्मपत्नी प्रीति समाज व पुत्र यथार्थ शेखर तथा यमुनापार से लोनी नदी के लिए प्रयासरत राम बाबू तिवारी, लोक संस्कृति विकास संस्थान के शरद मिश्र आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |