प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में हुई युवक की मौत पर दर्ज ब्राह्मण परिवार के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राष्ट्रीय परशुराम सेना ने विरोध करते हुए कार्यवाही को असंवैधानिक बताया है।
राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय परशुराम सेना के अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ला एवं संगठन के तमाम पदाधिकारी पीड़ित ब्राह्मण परिवार के घर पहुंचे।
पुलिस द्वारा तमाम बंदिशें के बावजूद संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की सत्यता के बारे में जानकारी हासिल किया।
पीड़ित ब्राह्मण परिवार से मुलाकात करने के दौरान पीड़ितों का छलका दर्द, सेना के पदाधिकारियों के समक्ष बोला परिवार मेरे परिवार की इज्जत भी नीलाम की गई, अब जबरजस्ती फर्जी मुकदमा लादा जा रहा है।
इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया एवं पीड़ित परिवार को तत्काल रूप से संगठन द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया।
इस दौरान एडवोकेट हरीश शुक्ला, आशीष शुक्ला, रविशंकर मिश्रा, आदित्य मिश्रा, सोनू उमर वैश्य, गुड्डू उमरवैश्य, वैभव पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
