Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः पौधरोपण महायज्ञ की डीएम ने परखी प्रगति लंबित जियो टैगिंग पूरी कराने के दिए निर्देश! एनजीटी के प्रकरण में विभागों से मांगी सूचना सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई की रिपोर्ट तलब


बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण की निगरानी तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला वृक्षारोपण समिति में जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत पांच जून एवं 12 जुलाई 2026 को कराए गए पौधरोपण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, नगर विकास, उच्च शिक्षा, सहकारिता, बेसिक शिक्षा एवं ग्राम्य विकास विभाग द्वारा अभी तक शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पूरी नहीं की गई है। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि लंबित जियो टैगिंग का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी ने रोपित पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि पौधों के संरक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और रोपण की सफलता शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। वहीं, शासन द्वारा निर्धारित पांच जून और 12 जुलाई 2026 को कराए गए पौधरोपण के स्थलीय सत्यापन के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके तहत पौधरोपण स्थलों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिला गंगा समिति में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) से संबंधित प्रकरण की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्रकरण में समय से अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला पर्यावरण समिति में जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की गई कार्रवाई की सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रभावी नियंत्रण तथा नियमों के अनुपालन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |