Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पूल आवासों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समीक्षा बैठक आयोजित! आवासों में मरम्मत, जल संरक्षण, सुरक्षा कार्यों और कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश


हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पूल आवासों के अंतर्गत निर्मित आवासों में विभिन्न समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही के संबंध में विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पूल आवासों में चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शौचालय एवं बाथरूम से संबंधित कार्य, जल संरक्षण हेतु लीकेज पाइपों का प्रतिस्थापन, सभी वाटर टैंकों की सफाई, विद्युत कार्य, खिड़की-दरवाजों की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रथम तल पर लगी सभी रेलिंगों की जांच कर आवश्यकतानुसार तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने आवासीय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी शनिवार को विशेष कैंप आयोजित करने तथा इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु बैनर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न श्रेणियों के आवासों को इंगित करने वाले बोर्डों पर संस्कृत भाषा का भी प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में टाइप-2 आवासों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन कर प्रस्ताव सोमवार तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त झाड़ी कटान एवं साफ-सफाई के कार्यों की प्रगति का कार्य प्रारंभ होने से पहले और कार्य पूर्ण होने के बाद फोटो एवं ड्रोन फोटोग्राफी के माध्यम से अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक केंद्रों में साउंड सिस्टम की व्यवस्था, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक निस्तारण हेतु कम्पोस्ट पिट और डस्टबिन की व्यवस्था, तथा सामुदायिक केंद्रों में कुर्सियों एवं पोडियम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता श्री आलोक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती नलिनी ध्यानी, श्री शर्मा तथा सहायक आवास मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |