Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दही हांडी कार्यक्रम के बाद हादसा, सिर पर लोहे का ढांचा गिरने से महिला की दर्दनाक मौत


महाराष्ट्र के पुणे जिले में दही हांडी उत्सव के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के बाद आयोजक टेंट को समेटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का ढांचा (स्ट्रक्चर) खोलते समय वह एक महिला के ऊपर गिर गया। महिला वहीं पर खड़ा होकर कार्यक्रम देखने पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक लोहे का ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना जुनी सांगवी इलाके में घटी। मृतका की पहचान सलमा सलाउद्दीन पठान (45) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, सलमा पठान दही हांडी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घटनास्थल पर मौजूद थीं। रात करीब 11 बजे जब मंडल के कार्यकर्ता दही हांडी के लिए लगाया गया भारी-भरकम लोहे का ढांचा हटा रहे थे, तभी उसका एक हिस्सा अचानक फिसलकर नीचे आ गिरा। लोहे का भारी टुकड़ा सीधे सलमा पठान के सिर पर जा लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि मृतका का बेटा उसी दही हांडी मंडल में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जुड़ा हुआ है। बेटे के मंडल से जुड़े होने के कारण पठान परिवार ने इस मामले में पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। हालांकि, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दुर्घटना का मामला दर्ज करने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए परिवार से अनुरोध किया है।

इस हादसे ने एक बार फिर सार्वजनिक त्योहारों में बनने वाले लोहे के अस्थायी ढांचों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम और सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है। पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है। इससे पहले ठाणे के बदलापुर में एक दही हांडी कार्यक्रम के दौरान नन्हा गोविंदा काफी ऊंचाई से नीचे गर गया। बताया जा रहा है कि सेफ्टी बेल्ट टूटने की वजह से वह ऊपर से गिर गया। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |