Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अनंत चतुर्दशी पर करें ये खास उपाय, दूर हो सकती हैं कई परेशानियां


अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पूजा के साथ किए जाने वाले कुछ खास उपाय जीवन में सुख समृद्धि, रिश्तों में मजबूती और कामकाज में तरक्की से जुड़े माने जाते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं अनंत चतुर्दशी के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

अगर आप अपने जीवन स्तर में सुधार करना चाहते है तो भगवान श्री विष्णु की पूजा के समय हल्दी से रंगा हुआ सफेद रंग का कपड़ा रखें और भगवान के मंत्र 'ॐ अनन्ताय नमः' का जाप करें। फिर भगवान की विधि पूर्वक पूजा करके उस हल्दी से रंगे हुए कपड़े को उठाकर अपने पास रख लें।

आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद एक जगह पर बैठकर मानसिक रूप से भगवान विष्णु के अनन्त स्वरूप का ध्यान करते हुए, उनकी विधि पूर्वक फल फूल आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के साथ उनके इस मंत्र- ॐ अनन्ताय नमः का 11 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस की रफ्तार तेज होने लगेगी।

अनन्त भगवान की पूजा के समय एक कटोरी में गेहूं भरकर रखने चाहिए। साथ ही उन गेहूं पर एक हल्दी की गांठ रखनी चाहिए और ये सब कार्यवाही करते हुए आपको 'ॐ अनन्ताय नमः' बोलना चाहिए। पूजा के बाद उस गेहूं और हल्दी से भरी कटोरी को किसी मन्दिर में दान कर दें। ऐसा करने से आपके घर में अन्न धन की मात्रा में बढ़ोतरी होगी।

अनन्त भगवान की पूजा आदि के बाद हल्दी, केसर या कुमकुम से रंगा हुआ चौदह गाठों वाला धागा अपनी बाजू पर बांधना चाहिए और धागा बांधते समय इस मंत्र 'ॐ अनन्ताय नमः' का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपके काम बिना किसी अड़चन के पूरे हो जायेंगे।

स्नान आदि के बाद विधि पूर्वक भगवान विष्णु के अनन्त स्वरूप की पूजा करें। पूजा के समय चौदह गाठों वाला कच्चे सूत का धागा रखना चाहिए। पूजा समाप्त हो जाये तो उस धागे को उठाकर जीवनसाथी की बाजू पर बांध दें। बांधते समय ये मंत्र: ॐ अनन्ताय नमः पढ़ें। आज के दिन ये उपाय करने से आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

स्नान आदि के बाद मिट्टी का कलश पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर, उसकी रोली चावल से पूजा करें। पूजा के वक्त 'ॐ अनन्ताय नमः' मंत्र का जाप करें। इसके बाद उस कलश में पानी भरकर, थोड़ी सी दूर्वा डालकर, दक्षिणा सहित उसे किसी ब्राह्मण के घर दान कर दें। ऐसा करने से आप अपना जीवन सुगम बनाने में सफल होंगे।

अगर आप अपनी गोते लगाती जिन्दगी को ठीक रास्ते पर लाना चाहते हैं, तो श्री विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें। साथ ही उनके अनन्त नाम का स्मरण करते हुए इस मंत्र: ॐ अनन्ताय नमः का एक माला यानि 108 जप करें।

एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर रोली से तिलक लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। भगवान के अनन्त नाम का ध्यान करते हुए इस मंत्र: ॐ अनन्ताय नमः का 21 बार जप करें। ऐसा करने से आप अपनी संतान को एक बेहतर दिशा में गति करते देख पायेंगे।

भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाएं और उनकी विधि पूर्वक पुष्प आदि से पूजा करें। साथ ही श्री अनन्त के मंत्र- ॐ अनन्ताय नमः का जाप करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |