गाजीपुरः तेज हवा और बरसात से बाजरा धान, अरहर, तिलहन व सब्जी की फसलों को काफी नुकसान
September 25, 2026
गाजीपुर। जिले में दो दिनों से चल रही लगातार तेज हवा और बरसात से खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बुद्धवार की शाम से तेज हवा और बरसात का सिलसिला जारी हुआ और यह गुरुवार को दिन और रातभर जारी रहा। शुक्रवार की सुबह से बरसात तो रुक गयी है लेकिन तेज हवाओं का दौर अभी भी जारी है। आपदा अधिकारी अशोक राय ने बताया कि अरबन चक्रवात का जिले पर भी असर है। हवा 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार इसका प्रभाव 26 सितंबर तक जारी रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कालेज गाजीपुर के प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि बरसात के बाद तेज हवा चलने से धान, अरहर, सरसो आदि की खड़ी फसलें और सब्जी के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होने बताया कि इन फसलों के उत्पादन पर 15 प्रतिशत का नुकसान होगा। अगर यह हवा और पानी कुछ और दिन चला तो यह नुकसान और बढ़ सकता है।
