अमेठीः जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप
September 04, 2026
अमेठी। प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन को लेकर अमेठी जनपद में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर भुगतान किए जाने तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतें सामने आ रही हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि योजना से जुड़े कुछ ठेकेदारों, टीपीआई, जल निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा संबंधित कंपनियों के इंजीनियरों की भूमिका की जांच की आवश्यकता है। आरोप लगाने वालों का कहना है कि कई ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के कार्यों की जमीनी स्थिति और अभिलेखों में दर्ज प्रगति के बीच अंतर हो सकता है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होने पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इस मामले में जल्द ही कई ग्राम पंचायतों के फोटो, वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य सार्वजनिक किए जाने का दावा किया गया है। आरोप लगाने वालों का कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष तरीके से हुई तो जल जीवन मिशन से जुड़े अब तक के बड़े मामलों में से एक सामने आ सकता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित विभाग, कंपनी और अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन से मांग है कि शिकायतों का संज्ञान लेकर कार्यों की गुणवत्ता, भुगतान और पूरी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
