Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः सीएमओ कार्यालय जलमग्न, व्यवस्था पर उठे सवाल


अमेठी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के बाहर जलभराव की स्थिति बन जा रही है। कार्यालय के मुख्य गेट और संपर्क मार्ग पर पानी भरने से मरीजों, तीमारदारों और फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद कार्यालय के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो जाता है। ऐसे में रोजाना आने वाले लोगों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर कार्यालय पहुंचना पड़ता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या और बढ़ जाती है। खास बात यह है कि जिस कार्यालय से जिले की स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी होती है, उसके मुख्य प्रवेश मार्ग पर ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जिला मुख्यालय स्थित प्रमुख सरकारी कार्यालय के बाहर ही जलनिकासी की स्थिति इतनी खराब है तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |