Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः चार लोगों को दे रहीं रोजगार! युवा उद्यमी अभियान से शिव दुलारी बनीं आत्मनिर्भर


अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना जनपद के युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें रोजगार प्रदाता बनाने के उद्देश्य से संचालित इस योजना का लाभ उठाकर गौरीगंज निवासी शिव दुलारी आज एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। शिव दुलारी ने वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत आवेदन किया, जिसके उपरांत उन्हें भारतीय स्टेट बैंक से 5 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। प्राप्त वित्तीय सहायता से उन्होंने रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना की और अपने स्वरोजगार के सपने को साकार किया। शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ कार्य आरंभ करने वाली शिव दुलारी ने अपनी मेहनत, लगन और व्यवसायिक सोच के बल पर रेडीमेड वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में सफलता हासिल की। वर्तमान में उनकी यूनिट में विभिन्न प्रकार के रेडीमेड परिधानों का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी स्थानीय बाजार में अच्छी मांग है। शिव दुलारी की सफलता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने स्वयं आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। वर्तमान में उनकी इकाई में चार लोगों को नियमित रोजगार प्राप्त हो रहा है, जिससे उनके परिवारों की आजीविका भी सुदृढ़ हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से प्राप्त ऋण ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी। यदि यह सहायता न मिलती तो सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण स्वयं का उद्योग स्थापित करना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि सरकारी योजना के सहयोग और विभागीय मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वास दिया तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की। जनपद में जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिव दुलारी की सफलता की कहानी यह दर्शाती है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर युवा और महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उनकी उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |