Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या


दिल्ली के नरेला में हमलावरों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी है। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई है। हमलावरों ने जिम के बाहर इस वारदात को अंजाम दिया। ये घटना नरेला थाना क्षेत्र के बाकनेर गांव में The Gym के बाहर हुई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रमोद की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने ली है।

बताया जा रहा है कि प्रमोद रोजाना की तरह जिम करने के लिए The Gym पहुंचा था। जिम के बाहर ही हमलावरों ने प्रमोद को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही प्रमोद जमीन पर गिर पड़े और हमलावर तुरंत भाग गए, जिससे कि उन्हें कोई पकड़ ना पाए।

गोली लगने के बाद प्रमोद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लोकल लोगों ने प्रमोद को आननफानन में हॉस्पिटल पहुंचाया था। घटना की सूचना मिलते ही नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है। मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस आरोपियों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके। हमलावर किस रास्ते से घटनास्थल तक आए थे और भागकर वे किस रूट से निकले हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला तो नहीं है। क्या किसी पुराने विवाद के चलते प्रमोद पर हमला किया गया है या किसी और वजह से उन्हें निशाना बनाया गया है। इससे पहले एक मामले में पहाड़गंज में मकान खरीदने के बहाने हमलावर आया था और प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में गोली चला दी थी। 5 लाख की रंगदारी न मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |