लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग (ऐशबाग मुख्यालय) में शनिवार को सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए पांच कर्मचारियोंकृअशोक कुमार सिंह (सहायक लेखाधिकारी), लक्ष्मण शाह (गैंगमैन), जर्रार हुसैन (पम्पचालक), महेश चन्द्र (गैंगमैन) और राज कुमार (सफाई कर्मचारी) को उनकी दीर्घकालीन व निष्ठावान सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान महापौर ने दो मृतक आश्रितों, श्रीमती सरिता एवं श्री राहुल गुप्ता को गैंगमैन के पद पर नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। इस मौके पर जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह व पार्षद श्री संदीप शर्मा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
