Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः नीलगाय से टकराई बाइक, सवार गंभीर घायल! निजी कार से पहुंचाया गया अस्पताल


संग्रामपुर /अमेठी। अमेठी-संग्रामपुर मार्ग पर रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक नीलगाय सामने आ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन उसके पहुंचने में देरी होने पर घायल को निजी कार से अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ निवासी रामेश्वर मास्टर का पुत्र बाइक संख्या यूपी 44 वी 2472 से अमेठी की ओर से संग्रामपुर मार्ग होते हुए रामगढ़ जा रहा था। रविवार को केडी ईंट भट्ठे के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक सवार जब तक कुछ समझ पाता, तब तक उसकी नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने के कारण घायल को निजी कार से अमेठी सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने मार्ग पर अचानक वन्यजीवों के आ जाने से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि ऐसे मार्गों पर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |