Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुर: वृहद निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर के लिए लंका गाजीपुर में युद्ध पर तैयारी शुरु


गाजीपुर। मुख्यालय पर आयोजित वृहद निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर की रामलीला मैदान लंका में तैयारियां युद्ध पर शुरु हो गयी है। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय पूर्व सभासद व नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, अति प्राचीन रामलीला कमेटी के महामंत्री बच्चा तिवारी, सिंहासन कुशवाहा दिनरात एक कर पूरे मैदान को साफ-सफाई कर समतल कराने में लगे हुए हैं। सैकड़ों मजदूर सुबह से ही साफ-सफाई, गड्ढा पाटने, वॉटर प्रूफ टेंट लगाने, बिजली की व्यवस्था, पूरे मैदान पर बालू और राबिश से समतलीकरण की व्यवस्था जारी है। कार्यक्रम के आयोजक अभिनव सिन्हा दिन में कई बार लंका मैदान में जाकर सभी कार्यों का जायजा ले रहे हैं और आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। इस संदर्भ में नगर महामंत्री अजय कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन समारोह के उपलक्ष्य में भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा के नेतृत्व में 26 से 28 सितंबर तक निरूशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसके लिए देश के एम्स दिल्ली, अपोलो दिल्ली, बीएचयू तथा अन्य हास्पिटलों से प्रसिद्ध चिकित्सक आ रहे हैं। उन्होने बताया कि रजिस्ट्रेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। गाजीपुरवासियों से अपील किया है कि जारी स्केनर पर स्केन कर इलाज के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन करा लें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |